शादीशुदा महिला से केसा प्यार? की एकतफा आशिक़ी में... || SAGAR TV NEWS ||

 

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के सैपुरा गांव में एक सिरफिरे आषिक ने षादीषुदा महिला पर सरेआम फायरिंग कर उसकी जान लेने की कोषिष की। यह आषिक महिला से एकतरफा प्यार करता था और इस पर वह दोस्ती करने का दबाब बना रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला कायम कर उसकी तलाष षुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक गांव में रहने वाली महिला रजनी पाल दोपहर के वक्त कुएं से पानी भरकर घर लौट रही थी, तभी उसके सामने आरोपी नीरज साहू आ धमका और उसका रास्ता रोककर उसे कट्टे से गोली मार दी। जो उसकी पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई जब इस बात की जानकारी पुलिस और उसके परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में भर्ती कराया। इसके बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस वारदात के बारे में महिला के पति अखिलेश पाल का कहना है आरोपी नीरज पिछले करीब 1 माह से उसकी पत्नी पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि इस घटना के पहले भी आरोपी ने महिला के साथ छेडखानी की थी, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इससे आरोपी के हौसले बुलंद होते चले गए और उसने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में यह भी बात सामने आ रही है कि आरोपी नीरज उसके परिवार के साथ रूपयों का लेनदेन करता था और इसी बात का फायदा उठाते हुए वह काफी दिनों से महिला के पीछे पड़ा था। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वही, इस मामले में पलेरा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि घायल महिला की हालत गंभीर है। घटना के दौरान महिला का पति अखिलेश और परिवार के लोग गांव में चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने के लिए गए थे। आरोपी की तलाष की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगें।


By - sagar tv news
10-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.