पं.धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में युवक ने की अजीब हरकत || SAGAR TV NEWS ||

 

गुना में लगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में हंगामा हो गया। मंच पर आशीर्वाद लेने आया एक युवक उनके सामने अजीब हरकतें करने लगा। जैसे ही उसने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सामने हाथ जोड़े, उसके शरीर में कुछ एक्टिविटी होने लगी। वह चीखने लगा। जिसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गार्ड्स ने युवक को उठाकर मंच के पीछे की तरफ धकेल दिया। ये वाक्या उस समय हुआ, जब मंच पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित कर रहे थे। युवक को जब गार्ड ले जा रहे थे, तब सिंधिया ने उन्हें युवक को आराम से ले जाने के लिए कहा। बोले- यहां ऊर्जा बहुत है। बता दें कि गुना के दशहरा मैदान पर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। दिव्य दरबार में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, अशोकनगर विधायक जजपाल जज्जी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार भी पहुंचे थे। इसका वीडियो सामने आया।


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.