MP में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा SAGAR TV NEWS

 

एमपी के दो अलग-अलग जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना ऊंचाखेड़ा गांव की है, जहां कंटेनर और ट्राला की भिड़ंत हो गई। जिससे एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना भेरूदा की है, जहां बाइक और हार्वेस्टर से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। तीसरी घटना शहडोल जिले की है, जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गए।

 

 

 

सीहोर जिले के बुधनी में बीती देर रात ऊंचाखेड़ा गाँव में एक कंटेनर और ट्राला की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। चालक के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। मृतक आंध्र प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

 

 

 

हादसे में ट्राला का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।इधर, रात में भेरूदा में बाइक की हार्वेस्टर से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.