सागर में CM के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर में ये शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
सागर में CM के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली कुशवाहा समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम
सागर में 14 मई को पीटीसी ग्राउंड में कुशवाहा समाज के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वे दोपहर करीब 1.20 बजे सागर पहुंचेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुकेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं। वहीं कार्यक्रम में आने वाले दो और चार पहिया वाहनों को पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। छोटे चार पहिया और दो पहिया वाहन पार्किंग स्थलों पर दोपहर 1 बजे तक पहुंच सकेंगे।