सागर के सबसे बड़े 2 एकड़ में फैले बरगद के पेड़ में लगी आग कई घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी

 

 

सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र के पड़गई गांव में सबसे बड़े  2 एकड़ में फैले बरगद के पेड़ में भीषण आग लग और कई घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी हे
जानकारी के मुताबिक किसान ऋषिराज ठाकुर के खेत में लगभग 200 साल पुराना विशालकाय बरगद का वृक्ष जो 2 एकड़ खेत में फैला है बीती रात लगभग 2:30 बजे बरगद के पेड़ में अचानक आग लग गई,बरगद के पेड़ में आग लगी देख लोगों ने यहां -वहां से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा चलने से आग लगातार बढ़ती गई,सूचना पर जैसीनगर पुलिस और सागर नगर निगम की फायरबिग्रेड भी पहुंची आग बुझाने का प्रयास किया, फायर बिग्रेड ने लगातार पांच बार पानी भरकर आग बुझाई लेकिन सुबह 10:00 बजे तक आग नहीं बुझ पाई वही आग बुझाने का लगातार प्रयास जारी है, फिलहाल बरगद के पेड़ में आग कैसे लगी कारण अज्ञात है!

बता दें कि क्षेत्र का यह सबसे प्राचीन और विशालकाय बरगद का पेड़ है किसान के पूर्वज प्रकृति प्रेमी थी उन्होंने कभी भी बरगद के पेड़ को नुकसान नहीं पहुंचाया और यह बरगद का पेड़ दिन प्रतिदिन बढ़कर अब 2 एकड़ खेत में फैल चुका है!


By - SAGAR TV NEWS
15-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.