पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने की एवज में 20000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया जनपद अधिकारी | SAGAR TV NEWS |

 

दमोह जिले में रिष्वत मांगने वाला एक अधिकारी लोकायुक्त पुलिस की गिरफत में आया है। पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने की एवज में उसने सरपंच से 20 हजार रूपए की रिष्वत दिये जाने की मांग की थी।

 

 

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत पटेरा की ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह ने जनपद पंचायत के एपीओ सुदर्शन पटेल से पोर्टल पर फोटो सत्यापित करने के लिए कहा था, लेकिन काम के बदले में एपीओ उससे 30 हजार की रिष्वत दिए जाने की मांग करने लगे। इस मांग के चलते सरपंच ने उसे 10,000 दे दिए और इस बात की जानकारी सरपंच ने लोकायुक्त पुलिस को दे दी।

 

 

तब लोकायुक्त पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकडने की योजना बनाई। बताया जाता है कि जब सरपंच उसे बाकी के 20 हजार रूपए देने पहुंचे तभी लोकायुक्त ने उसे रिष्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार कर लिया और उसके खिलाफ भ्रस्टाचार अधिनियम के तहत मामला कायम किया।


By - SAGAR TV NEWS
18-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.