CM शिवराज ने दी ख़ुशख़बरी 10 जून से खातों में आएगी लाडली बहना योजना की राशि

 

प्रदेश में खासी चर्चित हो चुकी लाड़ली बहना योजना की राषि 10 जून से बहनों के खातों में आएंगी और उज्जैन के श्री महाकाल की तर्ज पर ओरछा में श्रीराम राजा लोक बनाया जायेगा। यह बात मुख्यमंत्री षिवराज सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कही। वे निवाड़ी जिले के पृथ्बीपुर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन और मुख्यमंत्री भू अधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना लागू की गई है और निवाड़ी जिले में अभी तक 76 हजार बहनों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। साथ ही कहा कि गांव में रहने वाली महिलाओं का समूह बनाकर उनकी आमदनी बढाने का भी कार्य किया जा रहा है, जिससे महिलाए अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके। महिलाओं को चुनाव में सरपंच, पंच जनपद, जिला पंचायत, निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है जिससे पुरुषों की बराबरी कर महिलाएं भी चुनाव में भाग ले सकें। इस मौके पर सीएम ने मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास सहित लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को प्रमाण पत्र दिये। आजीबिका मिशन के समूह की महिलाओं को चेक प्रदान किये और अन्न योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण बांटे, इसके अलावा उन्होंने 95 करोड़ की लागत होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में मंत्री गोपाल भार्गव, निवाड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय, मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाह, विधायक अनिल जैन, डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, राकेश गिरि गोस्वामी, खरगापुर राहुल सिंह सहित बडी संख्या में अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
19-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.