सागर में पकड़ा गया दुनिया का सबसे खतरनाक सांप देखिए
सागर में पकड़ा दुनिया का सबसे खतरनाक रसल वाईपर
सागर के एमआरसी क्षेत्र में स्थित लालकुर्ती एरिया में सबसे खतरनाक सांप पकड़ा गया। इस सांप के डसने से चंद सेकेंड़ों में व्यक्ति की जान जा सकती है। जानकारी के अनुसार एमआरसी क्षेत्र में करीब 4 फीट लंबा सांप घरों के सामने घूम रहा था। लोगों ने सांप देखा तो तत्काल स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया। सांप घर के सामने बनी बिल में जाकर छिपा बैठा था। जिस पर लोगों की मदद से गैंती से बिल को खोदा गया। सांप नजर आते ही स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि रेस्क्यू कर 4 फीट लंबा रसेल वाइपर प्रजाति का सांप पकड़ा है।रसेल वाइपर प्रजाति का सांप अजगर की तरह दिखता है। कई बार लोग उसे अजगर समझकर पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं। लोगों को इस सांप से दूर रहना चाहिए।