सागर में शिक्षक के बेटे का कमाल,UPSC परीक्षा पास की,बताए सफलता के मंत्र || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में एक शिक्षक के बेटे ने कमाल करते हुए upsc की परीक्षा पास कर ली है उसकी देश भर में 466वीं रैंक आई है। UPSC में चयनित होने वाला छात्र शुभम सिंह का परिवार बीना के कटरा वार्ड निवासी है, युवक पिछले 7 सालों से पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी करने में जुटा हुआ था। पहले इंदौर और फिर दिल्ली में रहकर पढ़ाई की।

 

 

 

 

 


बेटे का रिजल्ट सुनकर माता-पिता भी काफी खुश हैं। जान पहचान वाले उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं। अब शुभम भी जल्द घर आएगा और अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेगा। शुभम ने अपनी सफलता के पीछे अपने मां-बाप और गुरुजनों को श्रेय दिया है। उसका कहना है कि माता-पिता की प्रेरणा से ही मैं यहां तक पहुंच पाया हूं।

 

 

 

 


दूसरे छात्रों को उसने संदेश देते हुए कहा कि जो भी काम कर रहे हो पूरे फोकस से करिए। निरंतर लगे रहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी। शुभम ने बताया कि वो महज 6 घंटे पढ़ाई करता था और इसे उसने लगातार किया, जिससे उसे सफलता मिली। शुभम ने 2015 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद बीएससी करने के लिए इंदौर चला गया। यहां से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.