नशे में धुत युवक ने पेट्रोल भरवाते समय जलाया लाइटर पंप पर भड़की आग,एक गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की सूझबूझ से एक बडा हादसा होने से टल गया। मामला राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके के रेणुका पेट्रोल पंप से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात यहां पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक सवार तीन युवक पहुंचे थे जो नशे में धुत थे। इसी दौरान पेट्रोल भरवाते समय युवक ने लाइटर जला दिया।

 

 

 

 

जिससे बाइक के टैंक और पेट्रोल भरने वाले पाइप में आग भड़क उठी। तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिजली के सभी उपकरण बंद कर दिए और रेत और फाम डालकर आग पर काबू पाया। नही ंतो बडा हादसा हो सकता था। इसके साथ की कर्मचारियों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की तो एक आरोपी विजय यादव पुलिस की गिरफत में आ गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसके बाकी दोनों साथियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.