पत्नी की किसी और के साथ शादी करने की बात करता था इसलिए ससुर को दामाद ने लगाया ठिकाने | SAGAR TV NEWS

 

अपने ससुर की जान लेने वाले आरोपी दामाद को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद यह आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाष पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। आखिरकार यह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ गया। गौरतलब है कि दमोह जिले के बढियागढ में इस वारदात को अंजाम बीते दिन दिया गया था।

 

 

 

 

जब मडियादो थाना क्षेत्र के चौरइया गांव में रहने वाला बुजुर्ग रामदास आदिवासी अपनी लड़की के ससुराल जलना गांव आया हुआ था, तब दिमाग से कमजोर उसके दामाद गुड्डू आदिवासी ने उस पर कुल्हाडी से हमला कर उसका मर्डर कर दिया था और मौके से फरार हो गया था। जब पुलिस ने इसकी खोजबीन की तो यह आरोपी पुलिस को जलना गांव में मिला और पुलिस ने इसे जलना गांव से गिरफतार कर लिया है।

 

 

 

 

 

इस आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को ससुराल वाले मायके ले जाते थे और उसकी पत्नी की कहीं किसी और के साथ शादी करने की बात किया करते थे। जिस कारण पत्नी और ससुर से अकसर लड़ाई झगड़ा होता था।

 

 

 

 

 

इसी बात को लेकर ससुर के साथ झगड़ा हुआ और इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी दामाद को कोर्ट में पेष कर उसे जेल भेज दिया।


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.