शादी समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर लूटने वाले आरोपी,पुलिस ने एक साथ 11 को पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

बुरहानपुर में वन विभाग द्वारा जब्त किए ट्रैक्टर को लूट कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी रेणुका वन डिपो से पंचर ट्रैक्टर को घसीट कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में 40 से 50 लोगों पर केस दर्ज किया था। गौरतलब है कि साल 2021 में रेणुका वन डिपो पर जब्ती में रखा ट्रैक्टर लूट कर आरोपी ले गए थे।

 

 

 

इस मामले में एसपी राहुल कुमार ने बताया कि वन विभाग ने अतिक्रमण करने के मामले में ट्रैक्टर को जब्त किया था। लेकिन अतिक्रमणकारी भीड़ के साथ वन डिपो पहुंच गए थे और जबरन ट्रैक्टर को दूसरे वाहन से बांधकर घसीटकर ले गए थे। यह आरोपी जागृत दलित आदिवासी के झंडे लेकर आए थे और लालबाग पुलिस ने केस दर्ज किया था।

 

 

 

 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी कांगडा निवासी डवाली को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कांगडा जागृत आदिवासी दलित संगठन का कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर लूट के 11 और आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि, पुलिस जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है


By - SAGAR TV NEWS
26-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.