सागर -25 महिलाओं से सवार वाहन हुआ बेकाबू, दो की मौत 20 से अधिक अस्पताल में...

 


सुबह-सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल जा रही महिलाओं से भरा तीन पहिया वाहन अचानक रोड से नीचे उतर कर पलट गया, इस हादसे में दो महिलाएं काल के गाल में समा गई वहीं 20 से अधिक महिलाएं घायल हैं जिनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना सागर जिले के खुरई के पास की है जहां रेंगुआ गांव कि

 

करीब 25 महिलाएं तीन पहिया मालवाहक में सवार होकर जरुआ खेड़ा के जंगल तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जा रही थी अपने गांव से करीब 1 किलोमीटर ही बमुश्किल निकल पाई होगी कि नदी के पास पहुंचते ही यह हादसा हो गया, हादसे की सूचना मिलते ही खुरई पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची जिनमें घायलों को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया इसमें कुछ घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल में ही भर्ती किया गया तो वही जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें

 

प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इन्हें भर्ती कराया गया है
हादसा किस वजह से हुआ इसकी स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन ओवरलोड होने की वजह से यह वाहन अनियंत्रित हो गया होगा ऐसा माना जा रहा है इस घटना में संध्या और लाडली नाम की दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया है बता दें कि महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़कर ही अपने परिवार का पालन पोषण करती थी

 


By - SAGAR TV NEWS
27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.