सागर में दो सांडों ने बीच बाजार मचाई तबाही,लोग इधर-उधर भागते आये नजर

 

 

सागर नगर निगम ने शहर को पशु विचरण मुक्त घोषित किया है जिसके चलते आवारा पशुओं को उठाकर ले जाया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी आवारा पशु सड़को पर घूमते नजर आते है। आए दिन इनकी लड़ाईयां होती है। इससे न केवल लोग परेशान होते है बल्कि ये मवेषी लडाई के दौरान वाहन भी क्षतिग्रस्त कर देते है।

 

 

 

ऐसा ही एक मामला इतवारा बाजार से सामने आया। जहां दो सांड आपस में लड़ पड़े। इसी बीच दो गाएं भी आ गई करीब आधा घंटे इनका तमाशा चलता रहा। पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। कई लोग लाठियो से इनको भगाते नजर आए। इस दौरान दो तीन दुपहिया वाहन भी गिर पड़े। कई दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए।

 

 

 

 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस बाजार में आए दिन आवारा पशुओं के उपद्रव होते रहते है। पिछले दिनों एक महिला इनके मारने से घायल हुए थी। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस लडाई का वीडियो वायरल हो रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.