किरायेदार महिला का आरोप मकान मालिक अश्लील Video बनाकर कर रहा blackmail दो बार किया दुष्कर्म

किरायेदार महिला का आरोप मकान मालिक अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल दो बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने नही की FIR दर्ज, सीएम हेल्पलाइन पर भी की शिकायत


किरायेदार महिला ने मकान मालिक पर लगाया अश्लील वीडियो | दुष्कर्म का आरोप | हरदा पुलिस ने नहीं की SIR दर्ज

महिला का आरोप है की महिला थाने में रिपोर्ट नही लिखी वही एक इंस्पेक्टर के द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग भी किया गया।


महिला ने यह भी कहा की मेरे साथ मकान मालिक ने गलत किया और मेरा अश्लील वीडियो फोटो बनाकर मेरे से चार लाख रुपए भी मकान मालिक ने ले लिए।

महिला का कहना है की हमने लोन लिया था। और मेने बदनामी के डर से मकान मालिक को पैसे दे दिए।

लेकिन पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है मेने कोर्ट मैरिज मुस्लिम युवक से की है और ये लोग उसी का फायदा उठाकर मेरे साथ ऐसा बर्ताव कर रहे है।

मुझे 50 हजार लेकर चुपचाप रहने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


हरदा। महिलाओ की सुरक्षा उनके हक अधिकारों के लिए मध्यप्रदेश में कई जिलों में महिला थाना बनाया गया है। लेकिन दुर्भाग्य कहे की कई पीड़ित महिलाओं को महिला थाने में न्याय नहीं मिलता। मजबूर पीड़ित कई महिला जब न्याय नहीं मिलता तो जीवन लीला तक समाप्त कर लेती है।

तो कुछ महिलाएं ऐसे दुराचारी लोगो को उनकी औकात दिखा देती है। ऐसा ही एक मामला हरदा में सामने आया जहा सोमवार को एक महिला अपने पति और एक साल के मासूम बच्चे के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। जहा महिला ने अपनी आपबीती मीडिया के सामने रखी।

किरायेदार महिला का आरोप मकान मालिक अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल दो बार किया दुष्कर्म, पुलिस ने नही की FIR दर्ज, सीएम हेल्पलाइन पर भी की शिकायत


महिला का आरोप भी गंभीर है महिला के साथ ब्लैकमेलिंग दुष्कर्म हुआ है और वह भी मकान मालिक ने किया है। इतने गंभीर मामले की शिकायत आने के बाद भी तीन माह से हरदा पुलिस ने उस महिला की रिपोर्ट नही लिखी गई।

आखिर कार सभी से परेशान होकर महिला ने संभाग आईजी को लिखित शिकायत की और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई। अब देखना यह है की महिला को कब तक न्याय मिलेगा।

इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए। इस संबध में महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुस्पाम को उनके मोबाइल पर कॉल करके उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया ।

इधर जानकारी यह भी है की मकान मालिक ने भी एक शिकायत थाने में की है। जिस पर आरोप लगाया कि महिला मकान पर कब्जा करना चाह रही है।

 


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.