NIA रेड मामला: मस्जिदों में बैठक कर आतंक फैलाने की रची जाती थी साजिश

NIA रेड मामला: मस्जिदों में बैठक कर आतंक फैलाने की रची जाती थी साजिश

NIA रेड मामला: मस्जिदों में बैठक कर आतंक फैलाने की रची जाती थी साजिश, आरोपी कट्टरपंथी और हिंसक जिहाद को अंजाम देने के लिए थे कमिटेड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एनआईए ने आतंकी गतिविधियों शामिल 3 अरोपियों को 26 मई की देर रात छापेमारी कर दबोचा था। आरोपियों के पास से हथियार, संदिग्ध साम्रगी समेत कई सबूत मिले थे। NIA ने तीनों का ISIS कनेक्शन के आधार पर गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया गया कि मोहम्मद आदिल खान और उसके साथी ISIS के इशारे पर भारत में आतंकी हमले की साजिश में शामिल थे।

अगस्त 2022 को ही NIA के संज्ञान में यह मामला आया था। मोहम्मद आदिल खान के खिलाफ ISIS की गतिविधियों को लेकर 24 मई को मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 26 मई रात को मोहम्मद आदिल खान को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें 27 मई को भोपाल के एक अदालत में पेश कर इनकी रिमांड मांगी गई थी। इस बीच आरोपियों से पूछताछ के पता चला कि आदिल और उसके साथी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ-साथ जमीनी ‘दावा’ कार्यक्रमों के जरिए ISIS के प्रचार प्रसार में शामिल थे। मस्जिदों और घरों में बैठक कर आतंक फैलाने की साजिश रची जाती थी।

तीनों आरोपी कट्टरपंथी और हिंसक जिहाद को अंजाम देने के लिए कमीटेड थे। फंड इकट्ठा करने, ISIS का प्रसार करने, आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से हथियार और गोला-बारूद खरीदने की कोशिश में तीनों लगे हुए थे। आरोपी सैयद मामूर अली ‘फिसाबिलिल्लाह’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। आदिल द्वारा युवाओं को ISIS में भर्ती कराने के लिए कई यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैनल चलाने की बात सामने आ रही है।

 


By - sagar tv news
29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.