MP | महाकाल लोक में टूटी मूर्तियों पर मंत्री भूपेंद्र सिंह क्या बोले || SAGAR TV NEWS ||

 

उज्जैन स्थित महाकाल लोक में सप्तऋषियों की से 6 मूर्तियां गिरने के मामले में सरकार ने क्लीनचिट दे दी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भोपाल में कहा कि महाकाल लोक में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

 

 

 

 

 

 

उज्जैन कमिश्नर की रिपोर्ट मिल गई है। आंधी-तूफान की वजह से मूर्तियां गिरी हैं। एक सप्ताह में फिर मूर्तियां लगाएंगे। महाकाल लोक पर कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 


बता दें कि पूरे महाकाल लोक में करीब 100 मूर्तियां लगाई गई हैं। इनकी लागत 7.75 करोड़ रुपए है। महाकाल लोक बनने की शुरुआत 2018 में हुई। फ्लोर का काम शुरू होने के बाद सबसे पहले सप्तऋषियों की मूर्तियां स्थापित की गई थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रविवार को सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां पेडस्टल से नीचे गिर गईं। इसके बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने महाकाल लोक पर भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए हैं।


By - SAGAR TV NEWS
30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.