लोगों के साथ कभी भी हो सकता है हादसा,जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे

जान जोखिम में डालकर
पुल पार कर रहे लोग

लोगों के साथ कभी भी हो सकता है हादसा,जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे


वाहन चालकों को इस बात की जरा भी परवाह न हीं कि उनके साथ कभी भी हादसा हो सकता है, वे तो बस, जल्दी पहुंचना चाहते है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा बडवानी जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले जिला प्रशासन ने राजघाट बंद कर दिया था, ताकि किसी के साथ हादसा घटित न हो सके, लेकिन इसके बाद भी लोग उसी पर से ही आ-जा रहे है, इस वीडियो में साफ देखा जा सकता कि लोग अपने वाहन निकालने के लिए कितनी मशक्कत कर रहे है। किसी बाइकं को पीछे से धक्का लगाना पड रहा है। तो कोई पीछे से बाइक पकडकर नीचे उतार रहा है। यह बात भी सामने आई कि पुल पर आवागमन रोकने के लिए प्रशासन ने पुल के प्रवेश पर ही करीब पांच फीट चौड़ा गड्ढा खोद दिया था, ताकि आवाजाही न हो सके, लेकिन लोग नहीं माने। साथ ही इस पुल के बंद होने से धार जिले से बड़वानी की दूरी 20 किमी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक यहां पानी भरा रहने से जमीन भी दलदली हो गई है। मिट्टी के ढेर पर भी फिसलन है, इसके बाद भी लोग खतरा उठाकर पुल पार कर रहे हैं। यहां लोगों को रोकने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी तक मौजूद नहीं है। गौरतलब है कि सरदार सरोवर बांध को भरने के लिए नर्मदा में ऊपरी बांधों से पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते जलस्तर बढऩे से बड़वानी के पास राजघाट स्थित पुल डूब गया था। जिसे पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया था, मगर तीन-चार माह बाद पुल पर से पानी उतर गया और लोगों ने पैदल और बाइक से आना जाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि पुल मजबूत है प्रषासन को इसे बंद नही करना चाहिए था।


By - sagar tv news
02-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.