घर से भागकर आयी लड़की ने खुद को बताया नाबालिग लेकिन माजरा कुछ और निकला || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना से एक अजोबो गरीब मामला सामने आया। जहाँ एक लड़की ने झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह कर दिया। दरअसल सागर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली एक नाबालिग लड़की सागर स्टेशन के पास घूम रही है। उसे थाने लाया गया। पूछताछ में उसने निवास सिर्फ बीना बताया। पुलिस ने इसकी सूचना विशेष किशोर इकाई टीम को दी। टीम द्वारा पूछने पर उसने बताया की वो एक लड़के के साथ यहां आई है। जो उसे छोड़कर भाग गया है। लड़की ने बताया की बीना रेलवे स्टेशन के पास उसके दीदी और जीजा जी रहते हैं। और वह बीना जाना चाहती है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम उसे लेकर बीना पहुँची। जीआरपी थाने का मामला होने के कारण टीम उसे बीना जीआरपी थाने ले गयी। वहां पर उसकी बहन और जीजा को बुलाया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। जहां अपने आप को नाबालिग बताने वाली लड़की बालिग़ निकली साथ ही शादीशुदा भी। टीम प्रभारी  ज्योति तिवारी के मुताबिक 20 साल की युवती का पति से विवाद हो गया था। जिस वजह से वो घर छोड़कर चली गई थी। वो नशा करने की आदि भी है। और कभी भी घर से भाग जाती है। उसकी शादी खुरई के सहोद्रा बाई राय वार्ड में रहने वाले एक युवक से हुई है। लड़की को बहन दीदी और जीजा को सुपुर्द कर उसे ससुराल भेजने की हिदायत दी गयी।


By - sagar tv news
02-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.