लापरवाही करने वालो को पुलिस ने पहनाया पलास के पत्तो का मास्क || SAGAR TV NEWS ||

 

 

बिना मास्क के घूमने वालो को एमपी की बैतूल पुलिस ने पलास के पत्तो का मास्क पहनाकर खूब शर्मसार किया। पुलिस ने न केवल ऐसे लोगो को पकड़ा बल्कि उन्हें मौके पर ही पत्तो का यह मास्क पहनवाकर कसम भी खिलाई की अब वे बिना मास्क के घर से नही निकलेंगे। पुलिस की महिला सेल और ब्लू गैंग ने आज यहां दर्जनों लोगों को यह मास्क पहनवाये। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैतूल पुलिस की महिला सेल और ब्लू गैंग ने संयुक्त रूप से पलाश के पत्ते और चिरोल के बंधन व बांस की सींक का प्रयोग कर 50 प्राकृतिक मास्क बनाये जिनका नाम N-188 रखा। जिसे  N-188 मास्क नाम दिया गया है। कोरोना से बचने और लापरवाह लोगो को जागरूक करने ब्लू गैंग ने अनोखा अभियान चलाया।   महिला सेल और  ब्लू गैंग ने हमलापुर चौक, दिलबहार चौक, कश्मीरा चौक और नेहरू पार्क में बिना मास्क वालो को खिलाफ़ कार्यवाही की। वहीं बैतूल डीएसपी संतोष पटेल का कहना है की पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है उन्हें पलाश के पत्तों से बने मास्क बनाए जा रहे हैं और चालान भी किया जा रहा है|

 

 


By - Mahesh Chandel (Betul MP)
03-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.