सागर से विदिशा मार्ग को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स वसूलना हुआ शुरू || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर से विदिशा भोपाल और सागर से विदिशा मार्ग को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स चालू हो गया है। पहले यह रोड टोल फ्री था। जिस दिन से ये नाका चालू हुआ है। खासतौर से आसपास के वाहन मालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक फोरलेन ना होते हुए भी एक तरफ से 70 रुपये लिए जा रहे हैं। टोल नाका अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ। यहाँ ना तो सीसीटीवी कैमरे हैं। ना ही ऑटोमेटिक बेरियल, ना कंप्यूटराइज पर्ची सिस्टम है। इसके बावजूद भी टोल नाका चालू है। इसको लेकर टोल के ओनर विनोद मलिक का कहना है। कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक इसे चालु किया है। जो अभी कमियां है। वह लगभग एक महीने में पूरी हो जाएँगी। आस-पास फोर व्हीलर वाहनों के लिए नाका से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले को महीने का पास 270 रुपये में बना दिया जाएगा। बाकि वाहनों से टोल लिया जायेगा।


By - Dharmendra Rajput (Rahatgarh,Sagar MP)
04-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.