रास्ते पति-पत्नी का Murder,6 आरोपी गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के दादर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सरेराह पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। और आरोपी फरार हो गए। जानकारी लगते ही पुलिस मोके पर पहुंची। बता दे की दादर गांव में रहने वाले रावेन्द्र पाण्डेय घर की लाइट बनवा रहे थे। उसी दौरान उनके बड़े भाई रामायण पाण्डेय औरउनके बेटे अजीत पाण्डेय सहित परिवार के अन्य लोग पहुंचे और विवाद करने लगे। बिजली के खंभे से पीड़ित लाइट जुड़वा रहे थे जिसका आरोपी विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ। रामायण पाण्डेय ने परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के साथ मिलकर छोटे भाई के ऊपर डंडा और तलवार से हमला कर दिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उनकी पत्नी पुष्पा पाण्डेय बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन वे जान बचाने के लिए घर के अंदर कैद हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और गुस्साई भीड़ कुछ भी करने में आमादा थी। तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया और समझाईश देकर लोगों को शांत किया गया। सड़क में खून से लथपथ हालत में पड़े दंपति के शव को पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं पुलिस ने अभी 8 में से तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। प्रशासन के अस्वासन के बाद जाम हटाया गया।


By - Arpit Pandey (Rewa,MP)
04-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.