नाबालिग घर में अकेली थी तभी हुआ कुछ ऐसा की सुनकर यकीन नहीं होगा || SAGAR TV NEWS ||

 

 

नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिससे आहत होकर उसने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आरोपी युवक उसका प्रेमी है। घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जानकारी लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत 14 साल की लड़की के साथ यह घटना हुई है। इस दौरान उसके परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। जानकारी के मुताबिक नाबालिग अकेली थी तभी नाबालिग युवक वहां पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया जिसके बाद पीड़िता ने ऐसा कदम उठाया। इस पर से उसने आग लगा ली। युवक ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वो बुरी तरह से झुलस गयी थी। इसके बाद युवक वहां से भाग निकला। वहीँ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


By - Arpit Pandey (Rewa,MP)
10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.