सुरखी विधानसभा में मतदाताओं को जागरूक करने चलाये जा रहे अभियान || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के सुरखी विधानसभा में उपचुनाव होना है। जिसको लेकर प्रशासन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रहा है। इसी को देखते हुए प्रांतीय स्व सहायता समूह महासंघ द्वारा जैसीनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बैनर पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला स्व सहायता समूह ने मतदाता जागरूक करने के पंपलेट भी लोगों को बांटे गए। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह द्वारा मतदाता जागरूकता रैली में जिला अध्यक्ष शीला ठाकुर सहित प्रदेश प्रवक्ता नेहा केशव दुबे सहित अन्य पदाधिकारी और महिला समूह की महिलाएं शामिल हुई।