मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र से हादसा सामने आया है। जहां एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रमेश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। इसके बाद उसे शाहगढ़ अस्पताल भेजा गया। लेकिन गंभीर हालत होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। ये पूरी घटना सासन गाँव से सामने आयी है। बताया गया की घायल रमेश सागर तरफ से आ रहा था तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।