कंधे वाली काली जी को समर्पित चल माई काली माई वीडियो सांग हो रहा काफी लोकप्रिय
चल माई काली माई ये गूँज हर साल नवरात्री पर सागर में देखने को मिलती है। जब पुरव्याऊ से कंधे वाली काली का चल समारोह निकलता है। वहीँ एक बार फिर सागर के युवा कलाकार गिरीशकांत रायकवार ने चल माई काली माई नाम से एक वीडियो सांग बनाया है। जो की काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। इसमें बुंदेली टच है। साथ ही देवी जी से कोरोना महामारी को ख़त्म करने की बात भी कही गयी है। गिरीश इससे पहले भी कई वीडियो सांग बना चुके हैं। तो आपको ये पूरा गाना सुनाते हैं।--------शॉट--------इसमें सागर के ही कलाकार हैं। यहीं इसे शूट भी किया गया है। गिरीश के मुताबिक थीम एक ही है। पुरव्याऊ कंधे वाली काली को लेकर, इसमें काफी लोगों का सहयोग भी रहा है। और लोगों का प्यार भी मिलता है