भाई बहन का अंतिम संस्कार करने नहीं थी लकड़ियां करना पड़ा घंटों इंतजार

 

 

 

सागर जिले के बंडा से मानवता को शर्मसार किये जाने का मामला सामने आया। जहाँ इस दुनिया से जाने के बाद भाई बहन के शव का समय पर दाह संस्कार नहीं हो पाया। क्योंकि शमसान में लकड़ियां ही नहीं थी। जिससे करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बताया गया की बंडा निवासी रीना साहू उम्र 22 साल और उसके चचेरे भाई रोहित साहू की बीते दिन विदिशा के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। दोनों के शव देर रात बंडा पहुंचे जहाँ रविवार को जब दोनों शवों को दाह संस्कार के लिए बंडा के स्थानीय शमसान घाट ले जाया गया। तो वहां अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी ना होने के चलते करीब तीन घंटे तक शवों को श्मशान घाट में ही इंतजार करना पड़ा। परिजनों ने कई बार गहरा भी लगाई। वहीँ इसके बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने व्यवस्था कर शवों का दाह संस्कार कराया। इस मामले में नगर परिषद बंडा की सीएमओ का कहना है। कि मामले की जानकारी लगते ही वैकल्पिक व्यवस्था कराने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है। लकड़ी का मांग पत्र बन मंडल को भेजा लेकिन वहां से लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीँ वन मंडल के अधिकारियों का कहना है। कि नगर परिषद द्वारा लकड़ी की मांग मिली थी। लेकिन वन मंडल में अभी लकड़ी नहीं आयी हैं। इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया है।


By - Surya Kumar Dubey (Banda MP)
18-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.