MP उपचुनाव -प्रशासन भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कर रही काम कांग्रेस का आरोप || SAGAR TV NEWS ||

 

 

विधानसभा उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते आते चुनावी सरगर्मियां तेज होना  आम बात है लेकिन एमपी अशोकनगर जिले में ये सरगर्मियां दूसरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। यहां 2 विधानसभाओं पर होने वाले चुनावों में कांग्रेस लगातार आरोप व शिकायते कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन,कलेक्टर,एस डी एम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों का ये आरोप है कि स्थानिय प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और यहां के अद्धिकारी भाजपा प्रत्याशी से मिलकर काम कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि भाजपा और  अशोकनगर प्रत्याशी द्वारा खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।ये  अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।इस पक्षपात पूर्ण रवैये के चलते कांग्रेस द्वारा जो भी शिकायतें की जाती हैं उन पर कार्यवाही नही की जाती है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे ने एक शिकायती ज्ञापन भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के नाम अपर कलेक्टर को  सौपा हैं  कांग्रेस के अशोकनगर विधानसभा के प्रभारी निशंक जैन ने बताया


By - Rahul Kumar Jain (Ashok nagar MP)
19-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.