शिकारी शिकार के लिए जाता है जंगल में वैसे ही कांग्रेसी मतदाताओ के पास पहुंचेंगे- CM शिवराज || SAGAR TV NEWS ||
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के छर्च पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की जिस तरह से शिकारी शिकार के लिए जाता है जंगल में, उसी तरह से चुनाव के आते ही कांग्रेसी मतदाताओ के पास पहुंचेंगे। उनको शराब पैसा साड़ी और अन्य प्रलोभन देंगे। लेकिन आम जनता को कांग्रेसियों के इन प्रलोभनों में नहीं आना है। उन्होंने 3 नवंबर को भाजपा को विजयी बनाने की बात कही। सीएम शिवराज सिंह ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा की कमलनाथ ने 15 महीने के कार्यकाल में शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई सारी योजनाओं को बंद कर दिया।