खेत पर काम करने जा रहे किसान के साथ रास्ते में ये क्या हो गया || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई के पथरिया जेगन गांव के पास एक ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी जानकारी के मुताबिक 32 साल का अंतराम कुशवाहा करमपुर गाँव निवासी पथरिया जेगन गाँव में खेत पर जा रहा था तभी भुगावली रोड पर अपने खेत से बोवनी करके लौट रहे ट्रैक्टर चालक श्रीकांत अहिरवार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर के पीछे फसी बोनी मशीन में फसने से बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 और 108 मौके पर पहुंची। और घायल को अस्पताल लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जाँच लिया हैं।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
30-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.