मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिले में क्या होगा देखिये || SAGAR TV NEWS ||
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर सागर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें कलेक्टर दीपक सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। जहाँ सभी ने सत्यनिष्ठा,राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करने के अलावा देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का संकल्प किया। कलेक्टर दीपक सिंह ने इस मौके पर सभी क शुभकामनाएं दी। वहीँ एक नवंबर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी भवनों में विधुत साज-सज्जा कर रौशनी की गई। कलेक्टर परिसर में भी आकर्षक लाइटों से सजावट की गयी है वहीँ कलेक्टर दीपक सिंह और एसपी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को लेकर शहरवासियों को शुभकामनायें दी हैं। देखा जाये तो हर साल राज्य शासन द्वारा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आयोजित किया जाता है। लेकिन इस साल नोबल कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है। कि प्रदेश में स्थित सभी मुख्य सरकारी भवनों पर स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर की रात के समय प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। वहीँ कलेक्टर कार्यालय में सुबह 10.30 बजे वंदे मातरम और राष्ट्रगान का आयोजन होगा।