संदिग्ध हालात में मिली व्यापारी की बॉडी, मर्डर की आशंका जताई || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर शहर के निगम मार्केट की छत पर संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।  मृतक की पहचान शुक्रवारी निवासी हाजी शकील के रूप में की गई है। जो 31 अक्टूबर की दोपहर से लापता थे। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है की निगम मार्केट में ही हाजी शकील की कपड़े की दूकान है। उसी मार्केट की छत पर उसकी लाश मिली है। जिसके हाथ की नशें कटी हुई है। जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।   


By - Anuj Goutam
01-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.