TOP_10_मध्यप्रदेश स्कार्पियो ट्रक में घुसी, पति-पत्नी सहित 3 की जान गई

 

 

 

 

प्रदेश में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। मतदान 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सम्पन्न होगा। मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की 84 कंपनियां तैनात की गई हैं। दो हजार 500 एसएएफ के जवान, 10 हजार जिला पुलिस बल, 7 हजार होमगार्ड और 10 हजार विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।


28 सीटों के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है । 3 नवमबर को होने वाली वोटिंग के लिए मतदान सामग्री लेकर दल रवाना हुए हुए। २८ सीटों के करीब 64 लाख मतदाता प्रदेश की कुर्सी का फैलसा करेंगे।  


सुरखी उपचुनाव के मद्देनजर विधानसभा को जोड़ने वाली सीमाओं पर चेकिंग लगी हुई है। मतदान से एक दिन पहले fst टीम ने फिर 3 लाख रूपये की केस पकड़े है। सुरखी थाना क्षेत्र के  रानगिर तिराहे पर यह राशि पकड़ी गई है।

छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। भगवां थाना में रेत कारोबारी चरण सिंह के खिलाफ पहले से दर्ज एफआइआर में ही उनका नाम जोड़ा गया है।


बदनावर उपचुनाव के एक दिन पूर्व तिलगारा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। विवाद में भाजपा के छह लोग घायल हुए है। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी चोंट आई है। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर पांच लोगों पर मुकदमा कायम किया है। वही कांग्रेस ने भी आवेदन दिया है।

रीवा जमीनी विवाद में एक युवक पर परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेखौफ आरोपी खून से सना हुआ फरसा लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना के क्षेत्र के ईश्वरी के पास एक स्कार्पियो के ट्रक में घुस जाने से पति पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उज्जैन पिछले माह गैंगवार में मारे गए दुर्लभ कश्यप के हत्यारे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जेल में मौत खुदकुशी के बाद जेल अधीक्षक अलका सोनकर समेत चार जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सूचना के बाद जेल विभाग भी सक्रिय हो गया है। उज्जैन कलेक्टर समेत जिला प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया है।

रसोई गैस सिलेंडर डिलिवरी कराने वाले लोगों के लिए ये जरुरी खबर है। अब रसोई गैस सिलेंडर बुक करने पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिखाने पर ही सिलेंडर की डिलीवरी होगी। मध्यप्रदेश की राजधानी में हर दिन 12 हजार घरेलू गैस के सिलेंडरों की खपत होती है। वहीं एक माह में करीब साढ़े तीन लाख से अधिक गैस सिलेंडर लग जाते हैं।

दमोह सागर नाका पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सरखड़ी गांव के पास बीती आधी रात को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया।

 
 

By - Anuj Goutam
02-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.