टाइगर रिजर्व में बढ़ रहा हाथियों का कुनबा,नर-मादा दो हा​थियों के जन्म से खुशी की लहर | sagar tv news

 

पन्ना टाइगर रिजर्व से एक बार फिर खुशखबरी आई है। यहां दो हथनियों मोहनकली ओर कृष्णकाली ने बच्चों को जन्म दिया। इससे पन्ना टाइगर रिजर्व में अब हाथियों की संख्या 16 से बढ़कर 18 हो गई है। दोनों ही नन्हे हाथी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों द्वारा देखरेख की जा रही है। अब रिजर्व में बाघों ओर तेंदुआ के साथ-साथ हाथियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

 

 

 

 

पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर अंजना सुचिता र्तिकी ने बताया कि कृष्णाकली ने मादा हाथी को जन्म दिया है जबकि मोहनकली ने नर हाथी को जन्म दिया है। इसी के साथ हमारे पास अब 18 हाथी हो गए हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है।

 

 

 

 

 

 

रिजर्व में हाथियों का बड़ा महत्व रहता है और बाघों को ट्रेकुलाइज करने और रेस्क्यू करने में इन हाथियों की सहायता ली जाती है। इतना ही नहीं बारिश के समय पन्ना टाइगर रिजर्व में इन्हीं हाथियों की मदद से आवागवन किया जाता है और अन्य वन्यजीवों की निगरानी की जाती है।

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि जन्म के बाद नन्हें हाथी अपनी-अपनी मां के इर्द-गिर्द ही घूम रहे हैं। वन कर्मचारी उनकी सेवा में लगे हैं। नजारा बहुत ही प्यारा लग रहा है। टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है।

 

 

 

 

 


By - sagaetvnews
04-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.