Sagar-मजार के पास मिली महिला, कैसे मुंबई से पहुंची सागर ? एडिशनल SP क्या बोले सुनिए
केंट थाना क्षेत्र के कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास मिली अज्ञात महिला की बॉडी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस को जिस महिला की बॉडी का शक था न तो महिला वह निकली और न ही जिस पर संदेह था वह आरोपी निकला। युवती मुंबई के खैरा इलाके की निकली जबकि उसकी जान लेने वाला केंट क्षेत्र के 51 नंबर बंगला के पास रहने वाला युवक निकला। उसने दूसरी प्रेमिका से संबंध होने पर मुंबई वाली दास्ता पत्नी को रास्ते से हटाया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल को कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास महिला की बॉडी मिली थी। उसका सिर पत्थर से कुचला गया था। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे की चुनौती पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसमें मजार के पास रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घबराकर करीला क्षेत्र की महिला की बॉडी होने की बात कह दी।
जब पुलिस उक्त महिला के घर पहुंची तो वह जीवित मिली। इसके बाद पुलिस के सामने फिर एक चुनौती आ गई। महिला की शिनाख्त ही नहीं हो पा रही थी। पुलिस स्टेशन और बस स्टैंड के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। इसी बीच किसी मुखबिर ने महिला के 51 नंबर बंगला थाना केंट जिला सागर निवासी सचिन उर्फ ईगल उर्फ चुन्नू अहिरवार पिता द्वारका प्रसाद अहिरवार उम्र 30 वर्ष के साथ रहने की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने सचिन उर्फ चुन्नू को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले वह काम की तलाश में बीना गया था। जहां बीना में रेल्वे स्टेशन पर उसे मुंबई निवासी अंजली मिली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद वह अंजली को अपने साथ बीना से सागर अपने घर ले आया। दोनों मजदूरी व शादियों में बारात में लाईट उठाने का कार्य करने लगे। 26 अप्रैल की सुबह सचिन और अंजली पिछली रात एक शादी में किये कार्य के पैसे लेने कटरा बाजार गये। जहां से वे दोनों रेल्वे स्टेशन के बाद कगदयाउ घाटी पर आम बाबा वाली मजार के पास पहुंचे।
जहां दोनों के बीच आपसी मन-मुटाव को लेकर झगड़ा। इस पर सचिन ने अंजली का गला दबाकर पास में पड़ा पत्थर अंजली के सिर पर पटक कर उसकी जान ले ली। फिर पहचान छिपाने के लिये अंजली के चेहरे पर पत्थर पटक दिया। संघर्ष में महिला के कपड़े फट गए थे। बॉडी को वहीं छोडकर आरोपी भाग गया। बताया जाता है कि आरोपी ने अंजली से शादी कर ली थी। इसी बची अंजली को पता चला कि सचिन का किसी ओर युवती से चक्कर है। इस पर वह उसे मुंबई ले जाने की जिद करने लगी थी। इस बात पर दोनों विवाद हुआ। सीएसपी यश बिजौरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।