सागर-शादी में बरमाला से पहले पुलिस की एंट्री से खलबली,फिर बिना दुल्हन के लौटी बारात | sagar tv news
बाल विवाह करने पर सख्त कानूनी प्रावधान होने के बावजूद लोग ऐसा करने से नहीं मान रहे हैं। सागर जिले के सानोधा थाना से मामला परसोरिया के पास भैंसवाही गांव में आया। यहां बाल विवाह होने की सूचना देर रात मिली। इसके बाद आनन फानन में विशेष किशोर इकाई पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विवाह रुकवाया। करीब दो घंटे से अधिक समय विवाह करने वाले दोनों पक्षों को समझाने में लगा। वे मानने को तैयार नहीं थे, विवाद भी कर रहे थे। ज्यादातर लोग नशे में थे, इसलिए किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। भैंसवाही में चल रहे इस विवाह समारोह की सूचना रात करीब 1 बजे मिली। इसके बाद सानोधा थाना पुलिस को सूचना दी गई और सागर से भी विशेष किशोर इकाई की टीम गई। प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया की टीम जब गांव पहुंचे, तब तक बरात लग चुकी थी। दूल्हा मंडप में ही था। कुछ देर में भांवर आदि के कार्यक्रम थे। टीम के पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया। विवाह होने की सूचना देर रात मिली थी, इस कारण बाल विवाह रोकने की टीम में कम सदस्य थे, साथ ही पुलिस बल भी कम था, ऐसे में विवाह करने वाले दोनों पक्षों ने खूब विरोध किया। ज्यादातर पुरुष नशे में थे, ऐसे में महिलाओं को समझाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद बाल विवाह रोका गया। इस कार्यक्रम में लड़का बंडा के पास सहावन गांव का था। लड़की भैंसवाही की थी। विवाह रोकने की टीम में सानौधा थाना पुलिस के साथ विशेष किशोर इकाई की ज्योति तिवारी सहित अन्य