Hotel में इस तरह मिली 2 युवतियों और 2 युवकों फिर होटल मालिक, मैनेजर समेत 6 पर मामला दर्ज

 

Hotel में इस तरह मिली 2 युवतियों और 2 युवकों फिर होटल मालिक, मैनेजर समेत 6 पर मामला दर्ज

Hotel में हालत में मिले दो जोड़े
मालिक,मैनेजर समेत 6 पर FIR

मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने एक होटल पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। वहीं होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक, मैनजर समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, संस्कृति होटल में बीते कुछ समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। बुधवार को कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा को मुखबिर से जानकारी मिली। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल में दबिश दी।

इस दौरान होटल के कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। लड़के और लड़कियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जाया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर समेत 6 आरोपियों पर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से संस्कृति होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ रवाना हुए। मैनेजर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद होटल के कमरों की चेकिंग की गई। इस दौरान दो जोड़े मिले। वहीं आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्कृति होटल के मालिक, मैनेजर समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। टीआई ने कहा कि इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


By - sagar tv news
16-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.