Sagar-भट्टी सा तप रहा बुंदेलखंड, ज्यादातर जिलों में 43℃ के ऊपर पारा, खजुराहों में 45℃ के नजदीक

 

सागर की सड़कों पर लगा कर्फ्यू !
भट्टी जैसा तप रहा शहर


Sagar-भट्टी सा तप रहा बुंदेलखंड, ज्यादातर जिलों में 43℃ के ऊपर पारा, खजुराहों में 45℃ के नजदीक


पिछले तीन दिनों से मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। राहत की बात ये है कि गर्मी के साथ हल्की बारिश लोगों के लिए भीषण गर्मी से निजात दिला रही है। लेकिन बाद में उमस का कारण भी बन रही है। प्रदेश का बुंदेलखंड और ग्वालियर चंबल इलाका तो भट्टी की तरह तप रहा है। बुंदेलखंड में रविवार को जहां खजुराहो में 44.6℃, सागर में 43.4℃ तापमान दर्ज किया गया, तो दतिया का तापमान पिछले दो दिनों से लगातार बढ़कर 47℃ के ऊपर पहुंच गया। बुंदेलखंड के तमाम जिलों के हाल ऐसे ही हैं। सभी जिलों में पारा 42 ℃ के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी मध्य प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड में आने वाले दिनों में और भी गर्मी बढ़ेगी और पूरा इलाका लू की चपेट में होगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश से निजात मिल जाएगी। लेकिन प्रदेश के कई इलाकों में लू असर देखने मिलेगा।


बुंदेलखंड में सड़कों पर लगा कर्फ्यू ---

पिछले हफ्ते की आखिरी दिनों में बुंदेलखंड में तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी। हालत ये है कि शनिवार तक बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों का तापमान 42℃ के ऊपर पहुंच गया। रविवार को तो सूरज देवता ऐसे कुपित नजर आए कि बुंदेलखंड में कर्फ्यू के हालात हो गए। बुंदेलखंड के अधिकांश जिलों में रविवार को 43℃ के ऊपर तापमान दर्ज किया गया। हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। लेकिन दिन भर गरम हवा और लू के कारण लोगों ने घर में रहना बेहतर समझा है। बुंदेलखंड के प्रमुख स्थानों के पिछले दो दिनों के तापमान पर नजर --

19 मई को सागर जिले में- 43.4 ℃
टीकमगढ़ में -44.0 ℃ खजुराहो-44.8 ℃
दमोह-43.0 ℃ नौगांव -45.3 ℃
दतिया -में - 47.5 ℃


By - sagar tv news
20-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.