16 साल से फरार था आरोपी पुलिस ने अब किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के खुरई में पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं बता दे मारपीट और एससी- एसटी एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में करीब 16 सालो से एक आरोपी फरार चल रहा था। जो की काफी समय से दिल्ली में रह रहा था। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि शहर के अब्दुल कलाम वार्ड के राजीव नगर में रहना वाला फरार आरोपी 30 साल का नुस्सा उर्फ नौशाद खान अपने घर आया हुआ है। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को शहर के राजीव नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
05-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.