सागर के राजघाट बांध का महापौर ने एम.आई.सी.सदस्यों के साथ किया निरीक्षण

 

सागर के राजघाट बांध का महापौर ने एम.आई.सी.सदस्यों के साथ किया निरीक्षण

राजघाट बांध में पर्याप्त पानी है
नागरिक पेयजल की चिंता न करने

सागर में ग्रीष्म ऋतु में राजघाट बांध से होने वाली पेयजल की आपूर्ति शहर में यथावत् बनी रहे। इस दृष्टि से महापौर और एम.आई.सी.सदस्यों ,नगर निगम के अधिकारियों के साथ राजघाट बांध का निरीक्षण किया और पानी का लिफ्ट करने हेतु बनाये गये फ्लोटिंग प्लेटफार्म सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पेयजल की आपूर्ति यथावत् सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। महापौर ने कहा कि राजघाट बांध में अभी पर्याप्त पानी है। इसलिये गर्मी में पेयजल की चिंता करने की आवष्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि पेयजल का अपव्यय न करने के लिये लोगों को जागरूक करें उसके बाद भी अगर कोई पेयजल का अपव्यय करता हुआ पाया जाये। तो ऐसे लोगों के विरूद्व नल कनेक्षन को विच्छेद कर उनके विरूध्द चलानी कार्यवाही प्रारंभ की जाये।

निरीक्षण के दौरान महापौर और एम.आई.सी.सदस्यों को जानकारी देते हुए। जलप्रदाय विभाग के इंजीनियर रामाधार तिवारी ने बताया कि राजघाट बांध में माह जून 24 तक सुगमता से नागरिकों को पेयजल की सप्लाई की जा सकती है। जिस हेतु राजघाट बांध में पानी उपलब्ध है। वर्तमान स्थिति में बांध का जलस्तर 508.60 मीटर है, इसके बाद अगर जलस्तर कम होता है। तो 100 एच.पी.के फ्लोटिंग पम्पों के माध्यम से पानी लिफ्ट करके सम्पबेल में डालकर फिल्टर प्लांट तक पानी को पहुॅचाया जायेगा। जिसके बाद पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। कभी-कभी तेज हवा- आंधी आने के कारण बिजली व्यवस्था में रुकावट आने या तकनीकी खराबी आ जाने के कारण नगर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। जिस कारण एक दिन के अंतराल के स्थान पर दो दिन के अंतराल से पेयजल की आपूर्ति करना पड़ती है। शेष दिनों में पेजयल की सप्लाई यथावत् की जा रही है। राजघाट बांध में पानी पर्याप्त है, बारिष होने तक पानी को लिफ्ट करके पेयजल की आपूर्ति की जाती रहेगी।


By - sagar tv news
21-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.