7 साल की बच्ची के मामले में आरोपी के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
एमपी के बुरहानपुर में 6 साल की बच्ची के मामले में आरोपी के घर पर प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस बल के साथ 7 विभागों के अमले की मौजूदगी में आरोपी के मकान को हथौड़ों से तोड़ने की शुरुआत की गई। दरअसल, गली संकरी होने के कारण वहां तक जेसीबी नहीं जा पा रही थी। सीएसपी गौरव पाटिल के अनुसार आरोपी ने अपने घर के सामने ही एक टपरी रख रखी थी। जहां वह मैकेनिक का काम करता था।
उसे जेसीबी से तोड़ दिया गया। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा- करीब 167 स्केयर फीट मकान को तोड़ा गया। यह मकान आरोपी के पिता के नाम पर था। वहीं कार्रवाई से पहले आरोपी के मकान का मीटर बिजली कंपनी ने निकाल लिया। । पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी दिन नगर निगम की टीम ने आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा किया था। मकान आरोपी के पिता के नाम पर है। नोटिस में लिखा गया है कि यह मकान नगर निगम की बिना अनुमति बनाया गया है। जिसे हटाने के लिए सूचना जारी की गई। मकान को खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था।