मोटरसाइकिल सहित दो लाख रुपए कीमत की 10 अवैध पिस्टल हुई जब्त

 

एमपी के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस ने एक सिकलीगर को हाथ से बनी 10 अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उससे एक बाइक भी जब्त की गई है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 2.25 लाख है। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा आरोपी के परिवार के लोग भी अवैध हथियार के मामलों में लिप्त रहे हैं। उन पर भी पहले कार्रवाई हो चुकी है।

 

 

दोपहर एक बजे एसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी अवैध पिस्टल की डिलीवरी देने वाला है। वह बाइक से जा रहा है तब एक टीम गठित की गई। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने टीम के साथ ग्राम सिंध खेड़ा में दबिश देकर एक आरोपी सिकलीगर ठाकुर सिंग पिता बराड़ सिंग बरनाला (27) निवासी पाचौरी को पकड़ा। उसके कब्जे से हाथ से बनी 10 अवैध पिस्टल और एक बाइक जब्त की गई।

 

 

 

एसपी ने बताया आरोपी ग्राम पाचौरी का रहने वाला है। वह हथियारों की डिलेवरी देने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके परिवार में उसके पिता, तीन भाइयों पर भी इसी तरह पहले अवैध हथियारों की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ 25-1 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

एएसपी एएस कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने टीम उपनिरीक्षक अजय सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मोरे, दीपेंद्र सिंह तंवर, टीकम सिंह रावत, आरक्षक अक्षय पटेल के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।


By - sagaetvnews
27-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.