सागर-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हवाएं,गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार

 

नौतपा के सातवे दिन शुक्रवार की शाम तक मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है, मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को धूप निकलेगी, लेकिन परिसंचरण के प्रभाव से आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

 

वही गुरूवार सुबह हलकी बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकली। 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली दक्षिण- पश्चिमी हवा चली जिसके कारण दिन का तापमान 44 डिग्री पर स्थिर हो गया है। इससे मौसम में गर्मी बरकरार रही। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में आंशिक बदलाव होने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वर्तमान में रात का तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री ऊपर रहने के कारण लोगों को रात में उमस और बेचैनी से दो-चार होना पड़ रहा है। पंखे-कूलर चलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तरप्रदेश के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को धूप निकलेगी। लेकिन परिसंचरण के प्रभाव से आसमान पर हल्के बादल छा सकते हैं। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

 

इसके अलावा बादल गरजने, बिजली चमकने और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

 


रात का तापमान लगातार चार दिन से 30 के डिग्री के पार बना हुआ है। इससे लोगों को रात के वक्त भी तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है।

 

 


By - sagaetvnews
31-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.