सागर में 44 साल बाद दूसरी महिला सांसद बनीं डॉ. लता वानखेड़े

 

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें सागर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्‌डू राजा को हराया है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर डॉ. लता वानखेड़े सागर लोकसभा सीट की दूसरी महिला सांसद बनीं है। इससे पहले सागर सीट से पहली महिला सांसद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहोद्रबाई राय थीं। वे पहला चुनाव 1957 में जीतीं थी। वहीं 1980 का लोकसभा चुनाव भी जीतकर सांसद बनी थीं। जिसके बाद से सागर में कोई भी महिला सांसद नहीं बन पाई। अब 44 साल बाद भाजपा की डॉ. लता वानखेड़े चुनाव जीतकर सागर की दूसरी महिला सांसद बनी हैं।

 

 

 

नवनिर्वाचित सांसद डॉ. लता वानखेड़े का जन्म 24 फरवरी 1970 में हुआ था। वर्ष 1991 में उनकी शादी नंदकिशोर उर्फ गुड्डू वानखेड़े से हुई थी। लता वानखेड़े ने अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र और पत्रकारिता विषय में पीजी किया है। इसके अलावा ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी की है। डॉ. वानखेड़े वर्ष 1995 में राजनीति में सक्रिय हुईं। उन्होंने 1995 में ग्राम पंचायत मकरोनिया बुजुर्ग (वर्तमान में मकरोनिया नगर पालिका हो गया) से पंच पद का चुनाव लड़ा और जीतीं। यहां से 5 साल तक पंच रहने के बाद वर्ष 2000 में उन्होंने मकरोनिया बुजुर्ग ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। जिसके बाद वह लगातार तीन बार 2015 तक सरपंच रहीं।


By - sagaetvnews
04-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.