एमपी के 33 जिलों में आंधी-बारिश हुई , 24 घंटे में 3.6 इंच पानी गिरा ,निवाड़ी, दतिया में लू का असर

 

एमपी के 33 जिलों में आंधी-बारिश हुई , 24 घंटे में 3.6 इंच पानी गिरा ,निवाड़ी, दतिया में लू का असर

33 जिलों में आंधी-बारिश हुई
24 घंटे में 3.6 इंच पानी गिरा

मध्यप्रदेश में मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कहीं तेज आंधी चली तो कुछ जिलों में बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर समेत 33 जिलों में पानी गिरा। खंडवा में 3.6 इंच बारिश हुई। वहीं, निवाड़ी, दतिया समेत कई शहरों में लू का असर है। बुधवार को प्रदेश के 32 जिलों में लू, आंधी-बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, दमोह, छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, सीधी, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर और भिंड में बारिश हुई। यहां आंधी भी चली। इससे पहले मंगलवार को पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया, मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इससे यह समय पर मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है। वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है। वहीं, गर्मी का असर भी है।

 

 

दिनभर तेज गर्मी रही, लेकिन शाम को आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया। रात तक ठंडी हवाएं चलती रही। वहीं, प्रदेश के कई शहर में तेज गर्मी भी रही। टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में पृथ्वीपुर, बिजावर, ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो, शिवपुरी, सतना, गुना, दमोह और शहडोल शामिल हैं। पृथ्वीपुर में टेम्प्रेचर 46.3 डिग्री, ग्वालियर और छतरपुर के बिजावर में 45 डिग्री, नौगांव में 44.6 डिग्री, खजुराहो-शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 44.1 डिग्री, गुना में 44 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री और शहडोल में पारा 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।


By - sagar tv news
05-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.