कैसे हो निगरानी 118 में से 27 सीसीटीवी कैमरे पड़े हुए हैं बंद || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बीना में तीसरी आंख कहे जाने वाले कैमरे जो शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य सड़कों पर लगे हुए है। नगर में 118 में से 27 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बीना के हर मुख्य चौराहे और मुख्य सड़क पर करोड़ों की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। लेकिन कुछ समय से तकनीकी खराबी के कारण और रखरखाव में लापरवाही के चलते कैमरे बंद पड़े हुए हैं। जिस कारण अपराधियों के अलावा असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस भी बाहरी लोगों के आवागमन पर नजर नहीं रख पा रही है। 22 स्थानों पर 118 कैमरे लगे हुए हैं। जिनमें से करीब 27 बंद पड़े हुए हैं। जगह जगह कैमरों की केबल कटी हुई पड़ी हुई है। ऐसा संबंधित कंपनी की लापरवाही के चलते हुआ है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खराब पड़े कैमरों को जल्दी से जल्दी सुधारने की बात कह रहे हैं।


By - Manoj badhwani (Bina,Sagar MP)
07-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.