सागर में लोकसभा में 40 हजार से जीती,विधानसभा चुनाव में पीएम की सभा के बाद भी नहीं जीती थी भाजपा

 

सागर लोकसभा के मध्य में स्थित बीना विधानसभा के परिणाम अक्सर चौंकाने वाले रहे हैं। हाल ही में डॉ. लता वानखेडे को बीना से चालीस हजार वोट की बढ़त मिली है। जहां बीना विधानसभा से कांग्रेस के चंद्र भूषण बुंदेला को 39015 वोट मिले तो भाजपा की डॉ. लता वानखडे को 79109 वोट मिले।

 

जहां नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितम्बर माह में पचास हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। मंडीबामोरा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा कर वोट मांगे। बावजूद इसके जनता ने कांग्रेस की निर्मला सप्रे को जिताया। जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा को 66 हजार 303 वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस को 72458 वोट मिले थे।

 

अब लोकसभा चुनाव में भाजपा के 12086 वोट बढ़ गए तो वहीं कांग्रेस के 33443 वोट घट गए। लेकिन बदलते राजनीतिक माहौल में चुपके से अचानक कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने लोकसभा के वोट पड़ने से महज तीन दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अचानक से इस बदले राजनैतिक घटनाक्रम ने कांग्रेस प्रत्याशी को दिन में तारे दिखा दिए। और लोकसभा चुनाव एकतरफा भाजपा के पक्ष मे हो गया।

 

बीना विधानसभा में आगामी समय में उपचुनाव तय है। जिसके लिए विधायक निर्मला सप्रे ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भी अंदरुनी रूप से तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों ही पार्टियों के नेता आगामी समय में होने वाले उपचुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं।

 

जहां बीना के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दक्षिण अध्यक्ष वासु यादव का कहना है कि जनता ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताया था, ना कि निर्मला सप्रे को। अब एक बार फिर कांग्रेस के नेता उपचुनाव में जीत कर अपना विधायक बनाना चाहते हैं तो वहीं भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा कि भाजपा विकास और गरीब कल्याण के बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।

 

प्रधानमंत्री ने यहां 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से पेट्रोकेमिकल्स प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया है। इससे आगामी समय में बीना की तस्वीर बदल जाएगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही कि आगामी अक्टूबर-नवंबर में उपचुनाव हो सकते हैं।

 

 


By - sagar tv news
06-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.