इस हाल में पड़ा हुआ मिला बाघ की वन विभाग के उड़ गए होश कई पार्ट्स गायब || SAGAR TV NEWS ||
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली वनपरिक्षेत्र के बरबसपुर बीट में एक नर तेंदुए का शव बंधा एके किनारे पाने में पाया गया है। मामला कक्ष क्रमांक आर एफ 576 का बताया जा रहा है। तेंदुये के शव से पंजे दांत सहित कई अवशेष नहीं पाए गए हैं। जिससे यह साफ़ है। की तेंदुए का शिकार किया गया है। घटना स्थल पर तेंदुए के पग मार्क भी नहीं पाए गए हैं। जिससे यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है। की तेंदुए को कहीं और मारकर घटना स्थल में डंप्प किया गया है।फिलहाल वन विभाग के द्वारा तेंदुए का पीएम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीँ डीएफओ ने इस घटना को लेकर कहा की यह मामला करंट लगने से खत्म होने का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों को जल्द ही पकड़कर कार्यवाही की जाएगी।