सागर में अवैध कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करने वाले प्रशासन के दो रूप,शिवसेना ने की कार्रवाई करने की बात

 

सागर नगर निगम अंतर्गत चल रही अवैध कॉलोनाइजर और बिना पार्किंग एनओसी के मकरोनिया में संचालित हो रहे शॉपिंग मॉलो पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिवसेना ने सागर कलेक्टर दीपक आर्य को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि सागर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने तिली,बागराज,कनेरा,भोपाल रोड सहित अन्य जगहों पर अवैध कालोनियां का धंधा मनमर्जी तरीके से चल रहा है ,

 

जबकि ना तो उनके पास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की एनओसी हैं ,ना ही जिला प्रशासन और रेरा के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। लेकिन उसके बाद भी नगर निगम कमिश्नर कार्रवाई न करने की बहाने ढूंढते नजर आ रही है। जबकि मकरोनिया नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ द्वारा निरंतर अवैध कॉलोनी आयोजनों पर कार्रवाई की जा रही है।

 

तो कहीं ना कहीं नगर निगम कमिश्नर की सुस्त कार्यप्रणाली की वजह से नगर निगम में अवैध कॉलोनाइजरो के मनोबल बढ़ रहे हैं। और निरंतर अवैधकालोनियां बढ़ती जा रही है। शिवसेना जिला प्रमुख दीपक सिंह लोधी ने कहा मकरोनिया में बिना पार्किंग,अग्निशामक यंत्र एनओसी के शॉपिंग मॉल संचालित किया जा रहे हैं.

 

जिसकी वजह से मकरोनिया में चक्काजाम जैसे हालत हो जाते हैं। तो वही अग्निशामक यंत्र भी न होने की वजह से कोई बड़ी अनहोनी घटना होने की आशंका बनी रहती है। शिवसेना ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शीघ्र ही अवैध कॉलोनाइजर और बिना एनओसी संचालक मॉलो कार्यवाही की जाए।

 

 


By - sagar tv news
14-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.