कार्तिकेय सिंह चौहान बोले शिवराज जी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ती है।
एमपी के सीहोर जिले के भेरूंदा में शुक्रवार को कार्यकर्ता आभार सम्मेलन हुआ, जिसमें कार्तिकेय चौहान ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली से वर्चुअली जुड़े। कार्तिकेय ने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार माना। वे बोले- बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज कराई थी। अपने लगातार अपना आशीर्वाद अपने नेता को दिया है।
क्षेत्र की जनता ने 6 बार शिवराज जी को बुधनी विधानसभा से विधायक बनाया है। वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ती है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
शिवराज सिंह चौहान ने वर्जुअल क्षेत्र की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्यार और सम्मान की बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। व्यस्त कार्यक्रम होने की वजह से मैं नहीं आ सका। अगले सप्ताह जरूर आऊंगा। क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार निरंतर जारी रहेंगे।